पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर ने कांग्रेस को दान किए 200 ग्राम सोने के आभूषण, पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सहयोग देने के उद्देश्य से उठाया कदम
जयपुर। पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर ने एक अनूठी पहल कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 200 ग्राम सोने के जेवरात दान किए हैं। यह कदम उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सहयोग देने के उद्देश्य से उठाया है।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
प्रभा ठाकुर न केवल एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
प्रभा ठाकुर का परिचय:जन्म: 10 सितंबर 1951, छोटा उदयपुर गांव, किशनगढ़ (अजमेर),राजनीतिक करियर:1998–1999: अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद,2004–2014: राजस्थान से राज्यसभा सदस्य (दो कार्यकाल)अन्य भूमिकाएँ: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उपलब्धियां: महिलाओं के अधिकारों और बलात्कार जैसे अपराधों पर सख्त कानूनों की मांग में अग्रणी भूमिका। साहित्य व कला: कवयित्री, निर्माता, निर्देशक और गायिका के रूप में हिंदी व राजस्थानी फिल्मों में योगदान।
सूत्रों के अनुसार, इस दान से प्राप्त संसाधनों का उपयोग पार्टी संगठनात्मक कार्यों में किया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने,जनसंपर्क अभियानों को गति देने,राजनीतिक गतिविधियों को सशक्त करने इस प्रकार, प्रभा ठाकुर का यह कदम न केवल आर्थिक सहयोग है बल्कि पार्टी निष्ठा और समर्पण की मिसाल भी है।