Saturday, 29 August 2026

एक दर्जन से अधिक भेड़ चुराने वाले आठ आरोपियों को मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार


एक दर्जन से अधिक भेड़ चुराने वाले आठ आरोपियों को मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार

झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल की गई चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

घटना का विवरण: 27 जून को फरियादी थानाराम उर्फ थानाजी रेबारी, जो सिरोही जिले के मलादर थाना क्षेत्र का निवासी है, ने पिड़ावा सीएचसी में इलाज के दौरान अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह भेड़ पालन करता है और उस दिन अपने डेरे के साथ कोटडा से पिपलिया के माल में लगभग 3 बजे पहुंचे थे। उसी समय करीब 30 व्यक्ति 10 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और अचानक पत्थर फेंकने लगे। इस हमले में थानाराम के दाहिने पैर के टखने के पास चोट आई और उनका पैर टूट गया। उनके साथ मौजूद उनका बेटा राजू पत्थर आते देख वहां से भाग गया। इस दौरान कुछ भेड़ों को भी चुरा लिया गया। जब उनके साथी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऋचा तोमर ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन और सीओ सुनिल कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में काम किया। टीम ने विभिन्न स्थानों, जैसे उन्हेल, चौमहला, टोंकडा, पीपल्या, बडोछ एमपी, मोहन बडोदिया एमपी, निपानिया करजू एमपी, नलखेडा एमपी, और सुसनेर एमपी में छापेमारी की।

गिरफ्तारी: अनुसंधान के दौरान, यह पाया गया कि निपानिया करजू थाना मोहनबडोदिया जिला शाजापुर, मध्य प्रदेश के कुछ व्यक्तियों की इस घटना में संदिग्धता है। पुलिस ने इन व्यक्तियों को दबिश देकर पकड़ा और पूछताछ के दौरान उन्होंने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों में आयुष उर्फ आईश कंजर, बलराम कंजर, रामसिंह हाडा, तेज सिंह उर्फ तेरिया, जितेन्द्र कंजर, रायसिंह कंजर, पीरूलाल उर्फ पीरू, और दिनेष कंजर शामिल हैं।

इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है

Previous
Next

Related Posts