



जम्मू प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीयमंत्री और दिल्ली कीसह प्रभारी डॉ. अलका सिंह उपस्थिति रही, उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन, उनके सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डालाऔर कहा किभारत कीसंस्कृति कोबढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में अहमभूमिका निभाई थी।उन्होंने कहा किउसे कालचक्र मेंशिक्षाके महत्व को जानकार अनेकों शिक्षण संस्थाएं बनाने का काम किया।

कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व पर्यटन मंत्री श्रीमती प्रिया सेठी, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षगण व पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय इतिहास की महान स्त्री शक्तियों से प्रेरित करना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।