Wednesday, 11 February 2026

12 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं


12 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़ी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जिसे सकारात्मक सोच और एकाग्रता के साथ पार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम और अनुशासन के साथ परीक्षा दें। उनका मानना है कि आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की कुंजी है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे परीक्षा के दौरान बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षाओं के सफल और सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होंगी। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों तथा कक्षा 8 वीं, 5 वीं और राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

राज्यभर में लाखों विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, जिन्हें लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Previous
Next

Related Posts