Friday, 08 August 2025

आंतेड़ की बगीची में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, सहस्त्र धारा में जुटे कांग्रेस-भाजपा नेता और श्रद्धालु


आंतेड़ की बगीची में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, सहस्त्र धारा में जुटे कांग्रेस-भाजपा नेता और श्रद्धालु

अजमेर। वैशाली नगर आंतेड की बगीची में आज उत्तर विधानसभा कांग्रेस की ओर से पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के सानिध्य में सहस्त्र धारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया और प्रदेश की खुशहाली व सुख समृद्धि और भाईचारे की मनोकामना मांगी। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता कमल वर्मा, कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ व निमेश चौहान, देवेंद्र सिंह राठौड़, विष्णु सिंह राठौड़, विवेक वर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने भगवान श्री कल्याणेश्वर महादेव का अनुपम श्रृंगार कर पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक जोड़ो के साथ पूजा अर्चना की । 

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पंडितों द्वारा सम्पन्न पूजा से हुई, जिसमें धर्मेंद्र राठौड़, कांग्रेस के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, कमल वर्मा, पार्षद नौरत गुर्जर, शैलेन्द्र अग्रवाल, भंवर सिंह राठौड़, निमेश चौहान, देवेंद्र सिंह राठौड़, विष्णु सिंह राठौड़, विवेक वर्मा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने सपत्नीक भाग लिया। पूजा के दौरान 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया। 

इस सहस्त्रधारा में भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल, नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह गुर्जर, ब्रम्हदेव कुमावत, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल, डॉ प्रियशील हाड़ा, आनंद सिंह राजावत, पार्षद देवेंद्र शेखावत सहित आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखड़िया, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, सौरभ बजाड, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, गिरीश सिंह राठौड़, कमल वर्मा, अनुपम शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, राजा झांझरी, कमल बैरवा, चितलेश बंसल, पुष्पेन्द्र ओझा,भंवर सिंह राठौड़, निमेष चौहान, छोटू सिंह रावत, हेमंत जसोरिया, हेमंत जोधा, यूनुस खान, आरिफ खान, राजेश ओझा, यतीश सतरावाला ,निर्मल पारीक, सुमित मित्तल, विकास चौहान, मनीष चौरासिया, प्रेमसिंह गौड़, बनवारी लाल शर्मा, डॉ अजय सिंह राठौड़, विश्वेश पारीक, पीयूष सुराना आदि मौजूद रहे।

इस दौरान राठौड़ सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर हर हर महादेव व ॐ नमः शिवाय के जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और महाआरती की। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया। सहस्त्र धारा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार गण तथा आमजन श्रद्धालु शामिल हुए।

Previous
Next

Related Posts