Wednesday, 19 August 2026

जवाहर कला केंद्र में ‘एक शाम वतन के नाम’, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां


जवाहर कला केंद्र में ‘एक शाम वतन के नाम’, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

‘लहरिया तो ला दो म्हारा साहिबा’ और ‘ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू’ पर मनमोहक प्रस्तुति, विकल्प नाट्य संगठन ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सजाई सांस्कृतिक संध्या

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विकल्प नाट्य संगठन की ओर से जवाहर कला केंद्र में नृत्य एवं संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम वतन के नाम’ आयोजित की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, गजलों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में मीरा सक्सेना के निर्देशन में कलाकारों ने विविध प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति के साथ राजस्थानी संस्कृति की झलक भी मंच पर देखने को मिली।

‘लहरिया तो ला दो म्हारा साहिबा’ पर शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम में कलाकारों ने ‘लहरिया तो ला दो म्हारा साहिबा’, ‘ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू’ और देशभक्ति गीत ‘तलवारों पर सर वार दिए’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा। गीत-संगीत और नृत्य के संयोजन ने दर्शकों में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना दिया।

जगजीत सिंह की गजल पर भी नृत्य प्रस्तुति

मीरा सक्सेना के निर्देशन में उमा गौतम, अलका अग्रवाल, अलका गर्ग, आशा वर्मा, डॉ. उर्मिला जेठानी, सोनम जैन, संतोष मीना, डॉ. कुसुम कौशिक, डॉ. रश्मि गोगर, करुणा सरोजा, अंजू रावत, हेमलता यादव, शालिनी अगरोइया, अनुरेखा गुप्ता, भावना जलुथरिया और पुलकित प्रभव ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। कलाकारों ने जगजीत सिंह की गजल ‘तेरे हरम में बसने वालों’ पर भी सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।

देशभक्ति गीतों से गूंजा सभागार

संध्या में भारती शर्मा ने ‘ए मालिक तेरे बंदे हम’ की प्रस्तुति दी। ओम गोस्वामी ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा मनमोहन सिंह रावत, केशव तैलंग, प्रभोद गोस्वामी और पप्पू सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे सभागार में देशप्रेम का वातावरण बना दिया।

अतिथियों का स्वागत, भगवान कृपलानी ने जताया आभार

कार्यक्रम के शुभारंभ पर मोहनलाल गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के महासचिव भगवान कृपलानी ने उपस्थित अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गौरव शर्मा ने किया, जबकि प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेंद्र शर्मा ‘राजू’ ने संभाली।

Previous
Next

Related Posts