Sunday, 16 August 2026

अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, रमेश चन्द्र गुप्ता ने फहराया तिरंगा


अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, रमेश चन्द्र गुप्ता ने फहराया तिरंगा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

खंडेलवाल भवन, शास्त्री नगर में हुआ ध्वजारोहण, देशभर के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने राष्ट्रप्रेम व एकता का दिया संदेश

जयपुर। अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। महासभा के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय खंडेलवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजबंधुओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया।

रमेश चन्द्र गुप्ता ने किया राष्ट्रप्रेम का आह्वान

महासभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन भी है।

महासभा के पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह में संजीव कट्टा, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा; राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), प्रधान संपादक; शरद फरसोइया, राष्ट्रीय युवा संयोजक; प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी; मार्गदर्शक मंडल के संयोजक राम रतन घीया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा महासभा पत्रिका प्रभारी राम स्वरूप ताम्बी, सह प्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद खंडेलवाल, अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

देशभर से समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान के साथ हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और आजीवन सदस्यों ने समाजबंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम और राजनांदगांव सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से जुड़े समाज के प्रतिनिधियों ने भी राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति की कामना की।

देशभक्ति के रंग में रंगा खंडेलवाल भवन

कार्यक्रम के दौरान खंडेलवाल भवन में देशभक्ति का माहौल रहा। समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा सामाजिक सेवा के माध्यम से देश की प्रगति में भागीदारी का संकल्प लिया।

Previous
Next

Related Posts