Sunday, 16 August 2026

अमित शाह के अलवर दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, काले झंडे दिखाने की दी थी चेतावनी


अमित शाह के अलवर दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, काले झंडे दिखाने की दी थी चेतावनी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

खैरथल-तिजारा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी पुलिस हिरासत में, कांग्रेस का आरोप—रातभर होटल में रखा नजरबंद, थाने के बाहर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

अलवर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले खैरथल-तिजारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें पहले रातभर एक होटल में नजरबंद रखा गया और रविवार सुबह पुलिस उन्हें थाने ले गई।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह के अलवर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने और काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई नेताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेस का आरोप—रातभर होटल में रखा नजरबंद

कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शनिवार रात से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और कई नेताओं को होटल में नजरबंद कर दिया। रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंचे तो पुलिस नेताओं को वहां से थाने ले गई। हालांकि पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

नेताओं को थाने ले जाने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर एकत्र होकर राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की तथा हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को विरोध की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

अमित शाह को काले झंडे दिखाने की दी थी चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने पहले ही घोषणा की थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर आगमन के दौरान वे विरोध प्रदर्शन करेंगे और काले झंडे दिखाएंगे। इसी चेतावनी के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती।अमित शाह का अलवर में बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों के लो

    Previous
    Next

    Related Posts