Wednesday, 22 July 2026

जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस में झड़प, पथराव में एसीपी घायल


जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस में झड़प, पथराव में एसीपी घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस क्षेत्र में टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों और बोतलों से हमला किया। घटना में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो में प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि झड़प करीब 15 मिनट तक चली। इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और इलाके में हालात सामान्य हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। उस दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन के प्रवेश द्वार के नजदीक पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

    Previous
    Next

    Related Posts