



सीकर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी सीकर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद संगठन महासचिव ललित तूनवाल की ओर से 09 जुलाई 2026 को इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में श्रीमती सुनीता गागल को जिला कांग्रेस कमेटी सीकर का अध्यक्ष बनाया है। वहीं एडवोकेट पूनमचंद शर्मा को संगठन महासचिव और गौरव सिंह गौड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता और 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर गोविंदपुरा, हड़मान सोलंकी, काजोड़मल रैगर, राजेंद्र ठाकुर, मांगीलाल बराला, शकुंतला देवी, महावीर केसर, श्रवण सिंह शेखावत, भंवरलाल वर्मा और रामनिवास खोखड़ को शामिल किया गया है।
महासचिव पद पर रामावतार कटारिया, नरेंद्र छछरवाल, बनवारी भास्कर, नंदलाल शर्मा, शाकिर सोलंकी, मो. साबिर/बाबू हाजी, दलवर सिंह बृजवाल, रामस्वरूप भास्कर, नितेश चौधरी, अल्ताफ रौयण, एडवोकेट हरीश मिश्रा, भंवरलाल कुमावत, संजू देवी, अमर सिंह कंम्पावत और पप्पू पहलवान को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सचिव पद पर 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इस कार्यकारिणी में प्रवक्ता के रूप में इस्लाम खोखर और दिनेश सैनी को जिम्मेदारी दी है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सुरेंद्र मोनिया और संजय पारीक को नियुक्त किया गया है।
प्रेस नोट के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पदेन सदस्य भी होंगे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2024, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी 2023, एआईसीसी और पीसीसी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर निकायों के पदाधिकारी, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे।
राजनीतिक दृष्टि से सीकर कांग्रेस की यह नई कार्यकारिणी आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नई टीम के गठन के बाद जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा।

