Wednesday, 08 July 2026

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल महिला की कुशलक्षेम जानी


प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल महिला की कुशलक्षेम जानी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने 8 जुलाई को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर 200 फीट बाईपास सड़क हादसे में घायल महिला की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने चिकित्सकों से महिला के उपचार की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि जयपुर के 200 फीट बाईपास पर हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत ने मन को गहरे दुख से भर दिया है। उन्होंने कहा कि एक ही पल में पूरे परिवार का उजड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस असहनीय दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रतिपक्ष नेता जूली ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से घायल महिला के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे दुखद हादसों के बाद पीड़ित परिवार को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए।

Previous
Next

Related Posts