Friday, 03 July 2026

चित्तौड़गढ़ में वीबीजी राम जी का सांसद सीपी जोशी ने गोपालपुरा ग्राम पंचायत से किया शुभारंभ, ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई मजबूती


चित्तौड़गढ़ में वीबीजी राम जी का सांसद सीपी जोशी ने गोपालपुरा ग्राम पंचायत से किया शुभारंभ, ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई मजबूती

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

चित्तौड़गढ़। वीबीजी राम जी का चित्तौड़गढ़ जिले में जिला स्तरीय शुभारंभ बेगूं पंचायत समिति की गोपालपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सांसद सी.पी. जोशी ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, रोजगार, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, चारागाह विकास, पौधारोपण, ग्रामीण सड़क निर्माण और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सृजन जैसे कार्य गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि यह योजना ग्रामीण रोजगार और आजीविका को नई मजबूती प्रदान करेगी। नई व्यवस्था के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी जॉब कार्ड यथावत मान्य रहेंगे और सभी चल रहे कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का वास्तविक लाभ पात्र ग्रामीणों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने और ग्राम विकास में सहयोग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के अंतर्गत 90 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया गया और उन्हें पौधे भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से श्रमिकों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts