Friday, 05 June 2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन, विश्व कल्याण की कामना की


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन, विश्व कल्याण की कामना की

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

उत्तराखंड। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार, 5 जून को देवभूमि उत्तराखंड स्थित पावन तीर्थ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों सहित समस्त प्राणी जगत के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्री बद्रीनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम भारत की सनातन आध्यात्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जहां दर्शन मात्र से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

देवनानी ने इस अवसर पर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और मानव कल्याण की भावना निरंतर मजबूत हो तथा सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीर्थ स्थलों का विशेष महत्व है। ऐसे पवित्र धामों की यात्रा व्यक्ति को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। भगवान बद्री विशाल के श्रीचरणों में उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी मंगलकामनाएं कीं।

श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की।

Previous
Next

Related Posts