Thursday, 21 May 2026

चुड़ादा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण परिवार के साथ किया भोजन, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की बातें


चुड़ादा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण परिवार के साथ किया भोजन, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की बातें

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

बांसवाड़ा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा जिले के चुड़ादा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के बाद ग्रामीण परिवेश के बीच सादगी और आत्मीयता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री गांव निवासी गट्टूलाल यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर परिवारजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भोजन के बाद मुख्यमंत्री घर के बाहर खाट पर बैठकर ग्रामीणों एवं महिलाओं से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने गांव के लोगों से खेती-बाड़ी, फसलों और ग्रामीण जीवन से जुड़ी जानकारियां लीं तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से भी आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के लाभ और गांव के विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री का ग्रामीणों के बीच सहज रूप से बैठकर संवाद करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव में पहुंचकर उनके साथ समय बिताने को सम्मान की बात बताया। महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए गांव के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts