Sunday, 17 May 2026

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मोनाली ठाकुर जयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस


नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मोनाली ठाकुर जयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर शनिवार को जयपुर पहुंचे। दोनों सितारों के जयपुर एयरपोर्ट पर आते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और उनके स्वागत में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आगामी फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त नवाज ब्लैक मास्क में थे, लेकिन फैंस की गुजारिश पर उन्होंने मास्क हटाया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। नवाजुद्दीन ने कहा कि वे जयपुर आकर बहुत खुश हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

वहीं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर भी शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। वे एक विशेष इवेंट में लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए पिंक सिटी पहुंची हैं। 'मोह मोह के धागे', 'सवार लूं', 'जरा-जरा टच मी' और 'लव मी थोड़ा और' जैसे सुपरहिट गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाने वाली मोनाली ने कहा कि वे जयपुर के दर्शकों के लिए कुछ खास गाने पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Previous
Next

Related Posts