



अजमेर के वैशाली नगर स्थित तपस्वी भवन में जगद्गुरु आदिशंकराचार्य जयंती के अवसर पर सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू (राजस्थान) के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने कहा कि “सनातन रहेगा तो देश रहेगा” और समाज से अपने संस्कारों व परंपराओं को सुदृढ़ रखने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को कथा, सत्संग और धार्मिक शिक्षा से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि यही मार्ग सांस्कृतिक संरक्षण का आधार बनेगा।
सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि कथावाचक डॉ संजय कृष्ण सलिल ने आदिगुरु शंकराचार्य को भगवान शंकर का साक्षात स्वरूप बताते हुए कहा कि शंकराचार्य के विचारों को भगवान शंकर के महावाक्य के समान मानना चाहिए। कार्यक्रम साध्वी अनादि सरस्वती के सानिध्य में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विजय कुमार शर्मा, डॉ कुलदीप शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, प्रकाश खन्ना, गौरीशंकर शर्मा, पवन शर्मा, महावीर कुमावत, ब्रजेश गौड़, रामसिंह उदावत, अरुणा भास्कर, आशा गौड़, डॉ वंदना शर्मा, शिवांश, तनिष्क, भगवान सिंह चौहान, गायत्री शर्मा तपस्वी, हरि सिंह पंवार, राजकुमार चौरसिया, रतन सोनी, आलोक माहेश्वरी, छायांशी उदावत, एडवोकेट विजय शर्मा, धर्माराम चौधरी, सुदर्शन सनातनी, कमल किशोर जोशी, अजय सिंह, वृषेश त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।