Friday, 13 February 2026

बागेश्वर धाम हनुमंत कथा की सफलता के लिए पुष्कर में दिव्य महा आरती का आयोजन


बागेश्वर धाम हनुमंत कथा की सफलता के लिए पुष्कर में दिव्य महा आरती का आयोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर। बागेश्वर धाम हनुमंत कथा के सफल आयोजन की कामनाओं को लेकर पुष्कर दिव्य महा आरती संघ की ओर से पुष्कर स्थित जयपुर घाट पर भव्य दिव्य महा आरती का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जयपुर घाट पर पांच अलग-अलग मंचों से एक साथ महा आरती संपन्न हुई, जिससे संपूर्ण घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

महा आरती संत सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें साध्वी अनादि सरस्वती का पावन सानिध्य तथा अनादि आश्रम, लोहागल (अजमेर) का आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ आरती में भाग लेकर हनुमान भक्तिरस का अनुभव किया।

संघ के संरक्षक एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि यह दिव्य महा आरती 23, 24 और 25 फरवरी को पुष्कर में प्रस्तावित बागेश्वर धाम हनुमंत कथा के सफल आयोजन की कामना को लेकर आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान पांच से दस लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। आयोजन को लेकर नए मेला मैदान में बल्ली पूजन के साथ विशाल पंडाल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

महा आरती पंडित चंद्रशेखर गौड़ की टीम द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। आचार्य की भूमिका पंडित कैलाश नाथ जाति ने निभाई, जबकि उप-आचार्य के रूप में पंडित रवि शंकर गौड़ ने अनुष्ठान की समस्त विधियां संपन्न कराईं। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की ज्योति से घाट का दृश्य अलौकिक प्रतीत हुआ।

इस अवसर पर डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा, एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, अर्पित सांखला, इंदर सिंह पंवार, श्रीमती अर्चना गौड़, श्रीमती गायत्री तपस्वी, अरुणा भास्कर, प्रकाश किशोर खन्ना, देवेंद्र त्रिपाठी, महावीर कुमावत, बाबूलाल, जगदीश, यज्ञ नारायण गौड़, ईशान गौड़, आलोक भारद्वाज, पंडित चेतन राजौरिया, पंडित आनंद त्रिपाठी, दिलीप शर्मा, कमल पाराशर, बाबूलाल दगदी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। आयोजन के समापन पर विश्व कल्याण और कथा की निर्विघ्न सफलता की प्रार्थना की गई।

Previous
Next

Related Posts