Sunday, 05 October 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का 67 वर्ष की उम्र में निधन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का 67 वर्ष की उम्र में निधन

जयपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अश्क अली टांक का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है। अश्क अली टांक का लम्बा राजनीतिक और सामाजिक जीवन कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा।

राजनीतिक जीवन और योगदान

अश्क अली टांक ने अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन के दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और आमजन के मुद्दों को उठाने का काम किया। वे पार्टी के भीतर एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे और जनता की आवाज को संसद तक पहुँचाने का कार्य उन्होंने निष्ठा के साथ किया। उनकी सादगी और जनसेवा की भावना ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया।

शोक की लहर

अश्क अली टांक के निधन की खबर सुनते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंतिम संस्कार की तैयारी

परिजनों के अनुसार अश्क अली टांक का  सोमवार सुबह विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। टाक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

टाक के निधन के पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक जतााया। गहलोत ने एक्स पर टाक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अश्क अली के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए।

    Previous
    Next

    Related Posts