Saturday, 26 July 2025

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने तनोट माता के किए दर्शन, देश की सीमाओं की सुरक्षा की कामना की


उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने तनोट माता के किए दर्शन, देश की सीमाओं की सुरक्षा की कामना की

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को जैसलमेर प्रवास के दौरान सपरिवार पावन धार्मिक स्थल श्री तनोटराय माता मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं देश की सीमाओं की रक्षा हेतु माता से प्रार्थना की। 

डॉ. बैरवा ने कहा कि तनोट माता का यह मंदिर न केवल जन आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सीमा पर तैनात वीर जवानों की आस्था और प्रेरणा का भी स्रोत है। उन्होंने 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्धों के दौरान इस स्थान पर शत्रु गोलाबारी से बचाव को माता की चमत्कारी कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।

डॉ. बैरवा ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साहस व समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवान मां भारती की सेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं और राष्ट्र के गौरव को अक्षुण्ण रखते हैं। इस दौरान मंदिर समिति, प्रशासनिक अधिकारियों और बीएसएफ अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने तनोट माता मंदिर में दर्शन कर देश की सीमाओं की सुरक्षा और प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने तनोट माता मंदिर में दर्शन कर देश की सीमाओं की सुरक्षा और प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की।
    Previous
    Next

    Related Posts