



गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की रविवार को पुष्टि उनके डीएनए टेस्ट के जरिए की गई। उनका शव शनिवार को हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बरामद किया गया था, लेकिन पहचान संभव नहीं हो सकी थी। डीएनए मिलान के बाद अब उनके पार्थिव शरीर की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। सोमवार को रूपानी के पार्थिव देह को परिवार को सौपा जाएगा।
सोमवार को विजय रूपाणी का शव चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राजकोट पहुंचेंगे और अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।
राजकोट और राज्यभर में विजय रूपाणी के निधन से शोक की लहर है। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़ सकते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पूरे इंतज़ाम किए हैं।
विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक जीवन में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभाई। उनके निधन को भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।