Saturday, 13 December 2025

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 का निमंत्रण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वीकार: 20-21 दिसंबर को जोधपुर में होगा ऐतिहासिक आयोजन


अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 का निमंत्रण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वीकार: 20-21 दिसंबर को जोधपुर में होगा ऐतिहासिक आयोजन

जोधपुर में 20 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने जा रहा ISBM-2025 : अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन इस वर्ष अपने आप में एक ऐतिहासिक आयोजन बनता जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा और स्वागत अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

महासम्मेलन का यह संस्करण अपने आयोजन-स्तर, संरचना और समाजिक भागीदारी के कारण विशेष महत्व रखता है। इस बार का आयोजन न केवल समाजिक एकता का प्रतीक होगा बल्कि सारस्वत समाज की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक परंपराओं का भव्य उत्सव भी बनेगा।

सम्मेलन में विशाल सारस्वत ग्लोबल एक्सपो, भव्य कुलदेवी मंडपम, साहित्य, कला, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को समर्पित विशेष प्रदर्शनी शामिल होगी, जो कार्यक्रम को एक अद्वितीय और दिव्य स्वरूप देगी।

अब तक हजारों सारस्वत बंधु पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे पूरे समाज में अभूतपूर्व उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता का वातावरण बना हुआ है। आयोजक मंडल का कहना है कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में सारस्वत समाज के लिए स्वर्णिम अध्याय साबित होगा और समाज की वैश्विक पहचान को एक नई ऊंचाई देगा।

Previous
Next

Related Posts