Saturday, 13 December 2025

दी बार एसोसिएशन जयपुर के नए अध्यक्ष बने सोमेश चंद शर्मा, महासचिव उमेश चौधरी और उपाध्यक्ष मोनिका


दी बार एसोसिएशन जयपुर के नए अध्यक्ष बने सोमेश चंद शर्मा, महासचिव उमेश चौधरी और उपाध्यक्ष मोनिका

दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर सोमेश चंद शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1618 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरपत सिंह तंवर को 1130 वोट प्राप्त हुए। इसी प्रकार महासचिव पद पर उमेश चौधरी ने 1183 वोट जीतकर बाजी मारी, जबकि पंकज शर्मा 1121 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

उपाध्यक्ष पद पर मोनिका ने सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1940 वोट मिले, जबकि नरेश कुमार सैन को 1567 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत शर्मा 1228 वोट के साथ विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर मनीष शर्मा 1095 वोट से, सांस्कृतिक सचिव पर मनोज कुमार पिंगोलिया 1454 वोट, पुस्तकालय सचिव पर रितुराज 998 वोट, और उप कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार पहाड़िया 1476 वोट से विजयी बने।

मतगणना सेशन कोर्ट, बनीपार्क के बार सभागार में इलेक्ट्रॉनिक मशीन सिस्टम से पूरी की गई। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, कोर्ट परिसर उत्सव स्थल में बदल गया। ढोल-नगारों की धुन पर समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को कंधों पर बैठाया और जुलूस निकाला। माहौल एकदम किसी शादी की तरह उत्साहित और उल्लासपूर्ण दिखाई दिया।

विजयी अध्यक्ष सोमेश चंद शर्मा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि सभी साथियों की जीत है। उन्होंने वकीलों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था, पार्किंग समाधान और कोर्ट परिसर की साफ-सफाई को अपनी प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके कार्यकाल में सड़कों पर धरना या जाम जैसी घटनाएं नहीं होंगी।

महासचिव उमेश चौधरी ने कहा कि वे हमेशा की तरह आगे भी वकील हितों के लिए कार्य करेंगे और बार-बेंच तालमेल को मजबूत बनाएंगे। उपाध्यक्ष मोनिका ने अपनी जीत को संघर्ष से जोड़ते हुए कहा कि घर-परिवार और पेशे की जिम्मेदारियों के बीच चुनाव लड़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समर्थन ने इसे संभव बनाया।

Previous
Next

Related Posts