Monday, 31 March 2025

राजस्थान विधानसभा में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024 पारित, मिलेंगी ये सुविधाएं


राजस्थान विधानसभा में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024 पारित, मिलेंगी ये सुविधाएं

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को 'राजस्थान लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान विधेयक, 2024' को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आपातकाल के काले कालखंड में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वाले सेनानियों का सम्मान करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 921 जीवित लोकतंत्र सेनानी और 219 दिवंगत सेनानियों के आश्रित हैं, जिन्हें ₹20,000 मासिक पेंशन और ₹4,000 मासिक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। मंत्री ने बताया कि इन सेनानियों को निःशुल्क परिवहन सुविधा, राष्ट्रीय उत्सवों पर आमंत्रण, और जीवनकाल तक उनके पति/पत्नी को लाभ मिलते रहेंगे।

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा वर्ष 2019 में निरस्त किए गए ‘राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि नियम 2008’ को वर्तमान सरकार ने 1 जनवरी 2024 से पुनः लागू किया है।

मंत्री पटेल ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि इस दौर में न्यायपालिका की स्वतंत्रता कुचली गई, नागरिक स्वतंत्रता छीनी गई और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने जोर दिया कि बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का अपमान आपातकाल लागू कर किया गया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विधेयक उन सेनानियों की तपस्या, त्याग और बलिदान को सम्मान देने का प्रतीक है, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी स्वतंत्रता का बलिदान दिया।

मुख्य बातें:

  • राजस्थान विधानसभा में लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2024 पारित।
  • 921 जीवित सेनानियों और 219 आश्रितों को लाभ।
  • ₹20,000 पेंशन व ₹4,000 चिकित्सा सहायता।
  • निःशुल्क परिवहन सुविधा और राष्ट्रीय पर्वों में आमंत्रण।
  • मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा – “सेनानियों के योगदान से ही आज हम लोकतंत्र में सांस ले रहे हैं।
    Previous
    Next

    Related Posts