राजस्थान उपचुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से 7 में से 5 सीटों पर भाजपा, 1 सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा ने झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सीटों पर जीत हासिल की, जबकि दौसा सीट पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाई। चौरासी सीट पर बाप का दबदबा रहा।
दौसा: कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा ने भाजपा के जगमोहन मीणा को 2300 तो से मतों से चुनाव हराया। भाजपा ने इस सीट पर रीकाउंटिंग की मांग की है।
खींवसर: भाजपा के रेवंतराम डांगा ने हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को 13,901 से वोटों से चुनाव हराया। कांग्रेस के डॉ. रतन चौधरी की जमानत जब्त हो गई।
सलूंबर: आखिरी राउंड में बाजी पलटते हुए भाजपा की शांता मीना ने 1285 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने बाप प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को हराया।
झुंझुनूं: भाजपा के राजेंद्र भांबू ने 42,848 जीत दर्ज की।
देवली-उनियारा: भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने 41,121 वोटों से कांग्रेस को चुनाव हराया।
रामगढ़: भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने 16,549 कांग्रेस को चुनाव हराया।
चौरासी: बाप के अनिल कुमार कटारा ने 24,370 जीत हासिल की।
दौसा उपचुनाव: कृषि मंत्री के भाई जगमोहन मीणा की हार तय, कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 2500 वोटों से आगे
राजस्थान उपचुनाव 2024: भाजपा और BAP की बढ़त, कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में जीत की तस्वीर साफ होती जा रही है। दौसा विधानसभा सीट से कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा हार की कगार पर हैं। 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा 2500 वोटों से आगे चल रहे हैं। केवल 2200 वोटों की गिनती शेष है, जिससे कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
कांग्रेस देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, और सलूंबर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर तीसरे स्थान पर है, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।
राजस्थान उपचुनाव 2024: भाजपा की बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने चार सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे है। भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
झुंझुनूं विधानसभा सीट:
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू ने 39,000 से अधिक मतों की बढ़त हासिल की है। लगभग 23,000 मतों की गिनती अभी शेष है, जिससे उनकी जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है।
चौरासी विधानसभा सीट:
BAP प्रत्याशी अनिल कुमार कटारा 21,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। अंतिम राउंड में लगभग 3,000 मतों की गिनती बाकी है, जिससे उनकी जीत भी तय मानी जा रही है।
अन्य सीटों पर स्थिति:
दौसा: कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 940 मतों से आगे हैं।
खींवसर: भाजपा के रेवंतराम डांगा 2,285 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
रामगढ़: कांग्रेस के आर्यन जुबेर खान 3,566 मतों से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस की स्थिति:
कांग्रेस चार सीटों—देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर—पर तीसरे स्थान पर है, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
राजस्थान उपचुनाव 2024: पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की मतगणना में पहले राउंड के नतीजे सामने आ चुके हैं। अलवर की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस के आर्यन जुबेर खान 3566 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दौसा से कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 940 वोटों से आगे हैं। नागौर के खींवसर सीट पर भाजपा के रेवंतराम डांगा 2285 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। झुंझुनूं में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू 1018 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
महत्वपूर्ण अपडेट्स:
रामगढ़ (अलवर): कांग्रेस के आर्यन जुबेर खान 3566 वोट से आगे।
दौसा: कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 940 वोटों से आगे।
खींवसर (नागौर): भाजपा के रेवंतराम डांगा 2285 वोटों की बढ़त के साथ।
झुंझुनूं: भाजपा के राजेंद्र भांबू 1018 वोटों से आगे।
राजस्थान में शनिवार को सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। झुंझुनूं, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।
सुबह 8:30 बजे से ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी और शुरुआती रुझान आने लगेंगे। दौसा और चौरासी विधानसभा सीटों के नतीजे सबसे पहले घोषित किए जाने की उम्मीद है।
उपचुनाव की वजह:
पांच सीटें विधायकों के सांसद बनने की वजह से खाली हुईं।
दो सीटें विधायकों के निधन से रिक्त हुईं।
प्रमुख सीटें और उम्मीदवार:
दौसा: कांग्रेस से मुरारीलाल मीणा।
देवली-उनियारा: कांग्रेस से हरीश मीना।
झुंझुनूं: कांग्रेस से बृजेंद्र सिंह ओला।
खींवसर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से हनुमान बेनीवाल।
चौरासी (डूंगरपुर): राजकुमार रोत के सांसद बनने से यह सीट खाली हुई।
सलूंबर: भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण खाली।
रामगढ़: कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन से रिक्त।
महत्व:
यह उपचुनाव सरकार और विपक्ष के सियासी भविष्य का नैरेटिव सेट करेंगे। भाजपा के पास सात में से सिर्फ सलूंबर सीट थी, जबकि बाकी सीटें कांग्रेस और अन्य दलों के पास थीं।
गिनती प्रक्रिया:
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि ईवीएम की गिनती के लिए 98 टेबल लगाई गई हैं। कुल 141 राउंड में वोटों की गिनती होगी, जिसमें प्रत्येक सीट पर 18 से 22 राउंड होंगे।