Tuesday, 22 October 2024

पूर्व विधायक मोहन मेघवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन,मुख्यमंत्री शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जताया शोक


पूर्व विधायक मोहन मेघवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन,मुख्यमंत्री शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जताया शोक


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहन मेघवाल का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मोहन मेघवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में की थी और अपनी मेहनत से भाजपा के साथ अपनी पहचान बनाई। पार्टी के गठन के समय से ही वे भाजपा से जुड़े रहे और विभिन्न पदों पर रहते हुए जनसेवा करते रहे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन मेघवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। मोहन मेघवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में की थी और 1977 में नगर विकास न्यास के सदस्य बनाए गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा में कई अहम पदों पर रहते हुए अपनी पहचान बनाई।

मेघवाल के पुत्र और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने बताया कि 1980 से 1989 तक मोहन मेघवाल लगातार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 1990 में उन्होंने पहली बार भाजपा के टिकट पर सूरसागर विधानसभा सीट से कांग्रेस के नरपतराम बरवड़ को हराकर जीत हासिल की और इसी कार्यकाल में उन्हें राज्यमंत्री का पद भी मिला।

इसके बाद 1993 के चुनाव में उन्होंने एक बार फिर नरपतराम बरवड़ को हराया और अपनी जीत दर्ज की। 2003 से 2008 तक वे अंतिम बार सूरसागर के विधायक रहे, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भंवरलाल बलाई को हराया था। 2008 के बाद सूरसागर सीट का परिसीमन हो गया, लेकिन मोहन मेघवाल भाजपा में सक्रिय रूप से काम करते रहे। उनके निधन से पार्टी और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।




Previous
Next

Related Posts