Thursday, 19 September 2024

मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल मिश्र को सरकार बनाने का किया दावा पेश, 15 दिसंबर को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शपथ ग्रहण की संभावना


मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल मिश्र को सरकार बनाने का किया दावा पेश, 15 दिसंबर को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शपथ ग्रहण की संभावना

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित सभी भाजपा नेता राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

15 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा । 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। शपथ से पहले भजनलाल गिरिराज महाराज के दर्शन करने के लिए भरतपुर जाने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।

राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह शपथ ग्रहण समारोह होने की पूरी संभावना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेम सिंह बेरवा सहित 12 शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जयपुर आएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायऔर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री फर्नबीस को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। 

Previous
Next

Related Posts