



मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण मास के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने वैदिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन किया और प्रदेश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखमय जीवन के लिए भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री ने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से प्रदेश पर कृपा बनाए रखने की कामना की।