Tuesday, 25 August 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘निकाय चुनाव मार्गदर्शिका’ का विमोचन, कार्यकर्ताओं को मिलेगी चुनावी रणनीति और प्रक्रिया की जानकारी


भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘निकाय चुनाव मार्गदर्शिका’ का विमोचन, कार्यकर्ताओं को मिलेगी चुनावी रणनीति और प्रक्रिया की जानकारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में ‘निकाय चुनाव मार्गदर्शिका’ (चुनाव पुस्तिका) का भाजपा के केंद्रीय प्रभारी हरीश त्रिवेदी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विमोचन किया गया।

निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई इस मार्गदर्शिका के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं और संगठनात्मक दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

चुनावी तैयारियों में मार्गदर्शिका की रहेगी अहम भूमिका

नगर निकाय चुनाव में वार्ड और बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में यह पुस्तिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और पूरे प्रदेश में चुनाव अभियान के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

भाजपा आगामी निकाय चुनावों को लेकर लगातार प्रदेश, जिला, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन, जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय तक अलग-अलग स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है।

वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर

पार्टी का फोकस निकाय चुनाव में स्थानीय स्तर पर मजबूत चुनाव प्रबंधन तैयार करने पर है। कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

निकाय चुनाव मार्गदर्शिका का विमोचन भी इसी चुनावी तैयारी का हिस्सा है। इसके माध्यम से चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक समान रणनीति एवं दिशा के साथ चुनाव मैदान में उतरने में सहायता मिलेगी।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

राजस्थान में निकाय चुनावों को देखते हुए भाजपा की ओर से लगातार संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। ऐसे में प्रदेश कार्यालय में चुनाव पुस्तिका का विमोचन भाजपा की चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts