Tuesday, 11 August 2026

सावन के दूसरे सोमवार पर घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, किया अभिषेक-पूजन


सावन के दूसरे सोमवार पर घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, किया अभिषेक-पूजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail
  1. सोम प्रदोष के अवसर पर भगवान शिव की आराधना कर प्रदेशवासियों के मंगल और खुशहाली की कामना
    जयपुर। सावन के द्वितीय सोमवार एवं सोम प्रदोष के पावन अवसर पर जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने 10 अगस्त को शिवाड़ स्थित प्रसिद्ध श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन किया।

इस दौरान रामचरण बोहरा ने भगवान घुश्मेश्वर महादेव की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, मंगल और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से राजस्थान की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

विधि-विधान से किया महादेव का अभिषेक

पूर्व सांसद बोहरा ने मंदिर में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। सावन के सोमवार के साथ सोम प्रदोष का संयोग होने के कारण मंदिर में विशेष धार्मिक वातावरण रहा।

शिवाड़ स्थित श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में माना जाता है और सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं अभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

पूजा-अर्चना के बाद रामचरण बोहरा ने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने तथा प्रदेश पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

    Previous
    Next

    Related Posts