



14 आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में भी नई नियुक्तियां
जयपुर।राजस्थान सरकार ने सोमवार आधी रात भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग की ओर से 69 आईएफएस अधिकारियों की तबादला एवं पदस्थापन सूची जारी की गई है। इसमें वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि 14 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश में वन विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी के पदनाम में भी बदलाव किया गया है। अब उनका पदनाम प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स होगा।
तबादला सूची के अनुसार अनुराग भारद्वाज को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आईटी के पद पर लगाया गया है। शैलजा देवल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव के साथ सिया सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस पद पर कार्यरत विजय एन. को अब मुख्य वन संरक्षक (संस्थापन) के पद पर लगाया गया मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक बने डॉ. टी. मोहन राज वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। डॉ. टी. मोहन राज को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा का क्षेत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं सुगनाराम जाट को वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है। शशि शंकर को वन संरक्षक, वन्यजीव, जोधपुर के पद पर लगाया गया है।कोटा, अजमेर और बीकानेर में नए मुख्य वन संरक्षक आदेश के अनुसार रूप नारायण मीणा को कोटा में मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। महेश कुमार गुप्ता को अजमेर और सेडूराम यादव को बीकानेर में मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार हुड्डा को वन संरक्षक, जयपुर और सुदर्शन शर्मा को वन संरक्षक, एफसीए, जयपुर के पद पर लगाया गय वरिष्ठ अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी वेंकटेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप के. आर. को मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं इको-टूरिज्म के पद पर लगाया गया है। उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, संरक्षण, प्रबोधन एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एनटीएफपी एवं उत्पादन के पद पर नियुक्त किया गया है। सोनल जोरिहार को वन संरक्षक, अनुसंधान एवं पदेन राज्य सिल्वीकल्चरिस्ट तथा मुकेश सैनी को वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार राज्य सरकार ने तबादला-पदस्थापन आदेश के साथ 14 आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इससे वन प्रशासन के साथ वन्यजीव संरक्षण, टाइगर रिजर्व, पर्यावरण, इको-टूरिज्म, अनुसंधान और विभागीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर नई व्यवस्था लागू होगी। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के जल्द अपने पदों का कार्यभार संभालने की संभावना है।



