



गांधीनगर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुजरात प्रवास के दौरान अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ गांधीनगर स्थित लोक भवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों राज्यपालों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आपसी संवाद और विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। गुलाब चंद कटारिया के गुजरात प्रवास के दौरान हुई यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में रही। इस अवसर पर अनीता कटारिया भी मौजूद रहीं।