Sunday, 09 August 2026

सवर्ण महासभा जयपुर शहर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सामाजिक सरोकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान


सवर्ण महासभा जयपुर शहर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सामाजिक सरोकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

सवर्ण महासभा की जयपुर: होटल फॉरेस्टर में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

जयपुर। सवर्ण महासभा की जयपुर शहर जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह शनिवार को खासा कोठी स्थित होटल फॉरेस्टर में गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक सविता शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल सारस्वत की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं समाज सेवा की शपथ दिलाई तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

समारोह में विजय भास्कर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), नरेश शर्मा (जिला महामंत्री), मनमोहन कौशिक (प्रमुख महामंत्री), कैलाश शर्मा, महावीर भारद्वाज एवं राकेश वशिष्ठ (महामंत्री), नन्दलाल शर्मा (उपाध्यक्ष), अमित एरवाल (सचिव), राजकुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष), अवधेश पांडे (संगठन मंत्री), राजकुमार शर्मा (प्रवक्ता), अंकित जांगिड़ (संयुक्त सचिव), सूर्य शर्मा (युवा अध्यक्ष), यशवंत सिंह खंगारोत (युवा उपाध्यक्ष) तथा क्षितिज खंगारोत (सदस्य) सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

सामाजिक समरसता और संगठन सशक्तिकरण पर जोर

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामाजिक, सामरिक और संगठनात्मक सरोकारों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts