Friday, 07 August 2026

BRICS प्रतिनिधियों ने बारिश के बीच निहारा जयपुर का हेरिटेज, सिटी पैलेस और हवामहल का किया भ्रमण


BRICS प्रतिनिधियों ने बारिश के बीच निहारा जयपुर का हेरिटेज, सिटी पैलेस और हवामहल का किया भ्रमण

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

ब्राजील, ईरान, चीन, इथोपिया और भारत के प्रतिनिधि शामिल, प्रीतम चौक के चारों दरवाजों और जयपुर की स्थापत्य कला ने खींचा ध्यान

जयपुर। जयपुर में चल रही BRICS बैठकों में भाग लेने आए विभिन्न देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को तेज बारिश के बीच गुलाबी नगरी के प्रमुख हेरिटेज स्थलों का भ्रमण किया। इस विजिट में ब्राजील, ईरान, चीन, इथोपिया और भारत के प्रतिनिधि शामिल रहे।

बारिश के बावजूद प्रतिनिधिमंडल ने शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और जयपुर की स्थापत्य शैली, कला और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी ली।

सिटी पैलेस से शुरू हुआ भ्रमण

प्रतिनिधियों ने सबसे पहले सिटी पैलेस का दौरा किया। यहां उन्होंने परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और महल की वास्तुकला, कलाकृतियों तथा ऐतिहासिक महत्व को समझा।सिटी पैलेस के प्रीतम चौक के चारों ओर बने चार भव्य दरवाजों ने विशेष रूप से विदेशी मेहमानों का ध्यान आकर्षित किया।

हवामहल पहुंचकर जाना जयपुर का इतिहास

सिटी पैलेस के बाद प्रतिनिधिमंडल हवामहल पहुंचा। यहां मेहमानों ने इस ऐतिहासिक इमारत की बनावट और इसकी विशिष्ट स्थापत्य शैली को करीब से देखा। ब्राजील के एक प्रतिनिधि ने हवामहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि वे यहां नहीं आते तो जयपुर की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अनुभव छूट जाता।

बारिश भी नहीं रोक सकी हेरिटेज विजिट

शुक्रवार को जयपुर में तेज बारिश के बावजूद प्रतिनिधियों का हेरिटेज भ्रमण जारी रहा। उन्होंने शहर की ऐतिहासिक इमारतों, सजावटी दरवाजों और उनसे जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में जानकारी ली। BRICS बैठकों के साथ आयोजित इस विजिट के जरिए विदेशी प्रतिनिधियों को राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts