Friday, 07 August 2026

राज्यसभा में कांग्रेस के सचेतक नियुक्त किए गए नीरज डांगी, सोनिया गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी


राज्यसभा में कांग्रेस के सचेतक नियुक्त किए गए नीरज डांगी, सोनिया गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को मिला महत्वपूर्ण दायित्व, जयराम रमेश हैं कांग्रेस के मुख्य सचेतक

नई दिल्ली। राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने राज्यसभा में कांग्रेस का सचेतक नियुक्त किया है। पार्टी संगठन में इसे महत्वपूर्ण संसदीय जिम्मेदारी माना जा रहा है।

राजस्थान कांग्रेस के संदर्भ में नीरज डांगी को यह दायित्व मिलने को खास माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस संकेतक की जिम्मेदारी पाने वाले पहले कांग्रेस सांसद हैं।

सदन में पार्टी समन्वय की अहम जिम्मेदारी

राज्यसभा में सचेतक की भूमिका पार्टी सांसदों के बीच समन्वय, सदन में उपस्थिति और महत्वपूर्ण विधायी व संसदीय विषयों पर पार्टी की रणनीति के अनुरूप सदस्यों को सूचित करने से जुड़ी होती है। नीरज डांगी को मिली इस जिम्मेदारी के बाद राज्यसभा में कांग्रेस की संसदीय रणनीति और सदन से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में उनकी भूमिका और बढ़ेगी।

जयराम रमेश हैं मुख्य सचेतक

राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद जयराम रमेश हैं। उनके साथ संकेतक के रूप में नीरज डांगी पार्टी के संसदीय समन्वय में भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से नीरज डांगी को यह जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान के पार्टी नेताओं के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts