Friday, 17 July 2026

सोहेला मोड़ पर सचिन पायलट का भव्य स्वागत: अकबर खान ने 51 किलो की माला पहनाई, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई आतिशबाजी


सोहेला मोड़ पर सचिन पायलट का भव्य स्वागत: अकबर खान ने 51 किलो की माला पहनाई, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई आतिशबाजी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे। इस दौरान सोहेला मोड़ पर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी टोंक के जिला महासचिव अकबर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सचिन पायलट के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। अकबर खान ने समर्थकों के साथ पायलट को 51 किलो वजनी फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पायलट के समर्थन में नारे लगाए और पुष्पवर्षा भी की।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पायलट के स्वागत के लिए सोहेला मोड़ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में उनके टोंक आगमन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

अकबर खान ने कहा कि सचिन पायलट टोंक की जनता से लगातार जुड़े रहते हैं और क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

दो दिवसीय टोंक दौरे पर पहुंचे पायलट

सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे के दौरान टोंक विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में फिरोज नागौरी, रामस्वरूप चौधरी, शिवराज शर्मा, मीनाक्षी, हर्षिता, सोनम, गीता, अनीता, शाहरुख, अजीज उल्ला, आसिफ, कयामुद्दीन रंगरेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts