



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर नवपदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में बढ़ी हुई जिम्मेदारियों के साथ जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता के प्रति दायित्व भी बढ़ जाता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत करना पुलिस प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।
नवपदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।