



जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार, 15 जुलाई की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में कमिश्नरेट के 42 थानों के थानाधिकारी बदले गए हैं। इसके साथ ही चार थानों में अस्थायी रूप से कार्यरत थानाधिकारियों सहित कुल पांच अधिकारियों के पदस्थापन को नियमित किया गया है।
स्थानांतरण आदेशों में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जिलों के प्रमुख थानों के साथ यातायात शाखा, अपराध शाखा, साइबर थाना, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, एसआईयूसीएडब्ल्यू, सीएसटी, आसूचना एवं सुरक्षा शाखा तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
उत्तर जिले के सुभाष चौक थाने में कमलेश कुमार, जयसिंहपुरा खोर में रघुवीर सिंह, कोतवाली में भूरी सिंह, नाहरगढ़ में सज्जन कुमार और जालूपुरा थाने में सुनील कुमार को थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
भट्टा बस्ती थाने की जिम्मेदारी सुरेंद्र कुमार सैनी और पर्यटक थाने की जिम्मेदारी शशिकला चौधरी को दी गई है। सीमा पठान को अपराध सहायक निरीक्षक, पूरणमल यादव को मानव तस्करी विरोधी यूनिट और शकुंतला को एसआईयूसीएडब्ल्यू में निरीक्षक पद पर लगाया गया है।
दक्षिण जिले में खोटखावदा थाने में हवा सिंह मंगवा, महेश नगर में मदनलाल कड़वासरा, मानसरोवर में सतीशचंद, अशोक नगर में मनोहरलाल, ज्योति नगर में गुंजन वर्मा और सोडाला में मनोज बेरवाल को थानाधिकारी बनाया गया है।
श्याम नगर थाने में हरि सिंह दूधवाल, नारायण विहार में छोटेलाल मीणा, शिप्रापथ में हितेश शर्मा, पत्रकार कॉलोनी में उदय सिंह यादव, मुहाना में मुकेश कुमार खारड़िया और सांगानेर सदर में गुरु भूपेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है।
कृष्ण कुमार को चाकसू और राजेश गौतम को शिवदासपुरा थाने का थानाधिकारी बनाया गया है। नवरतन धौलिया को मानव तस्करी विरोधी यूनिट तथा कविता शर्मा को अपराध सहायक निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
पूर्व जिले के प्रताप नगर थाने में विक्रांत शर्मा, मालवीय नगर में गौरव प्रधान, एयरपोर्ट में विनोद कुमार वर्मा, बस्सी में सत्यपाल सिंह यादव और तूंगा में सज्जन सिंह को थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
एसएमएस अस्पताल थाने में जितेंद्र कुमार वर्मा, आदर्श नगर में छगन लाल, ट्रांसपोर्ट नगर में राजेंद्र प्रसाद मीणा और महिला थाना जयपुर पूर्व में मंजू कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है।
संतरा मीणा को एसआईयूसीएडब्ल्यू और प्रदीप सिंह को मानव तस्करी विरोधी यूनिट में निरीक्षक पद पर लगाया गया है।
पश्चिम जिले के बनीपार्क थाने में सुरेश कुमार यादव, सिंधी कैंप में धर्मेंद्र कुमार शर्मा, वैशाली नगर में अरविंद सिंह शेखावत, चित्रकूट में विक्रम सिंह और भांकरोटा में दीपक त्यागी को थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बिंदायका में अनिल कुमार जैमनी, सेज में वंदना नयला, हरमाड़ा में महेश चंद शर्मा, दौलतपुरा में महेंद्र सिंह यादव, झोटवाड़ा में रायसल सिंह शेखावत और कालवाड़ में दिलीप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
रामशरण को मानव तस्करी विरोधी यूनिट, सरोज कुमारी कुंतल को एसआईयूसीएडब्ल्यू और उदय सिंह शेखावत को अपराध सहायक निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त मंजू तंवर को मेट्रो थाने और मनफूल सिंह को विशेष अपराध एवं साइबर थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
तबादला आदेशों के तहत निरीक्षक सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह शेखावत, भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद और राकेश यादव को यातायात शाखा में लगाया गया है।
वीरेंद्र सिंह को पुलिस उपायुक्त अपराध का स्टाफ ऑफिसर और लखन सिंह खटाना को पुलिस आयुक्त का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। श्रीनिवास जांगिड़ और प्रभु सिंह को पुलिस आयुक्त कार्यालय की अपराध शाखा में पदस्थापित किया गया है।
सुधीर कुमार उपाध्याय को विशेष पुलिस आयुक्त का स्टाफ ऑफिसर, रामेश्वर लाल को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन का स्टाफ ऑफिसर और महेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध के कार्यालय में लगाया गया है।
भंवर सिंह राठौड़ को कमिश्नरेट सीएसटी, ओमवीर सिंह को आसूचना एवं सुरक्षा शाखा और भरतलाल मीणा को पुलिस नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित किया गया है।
तबादला आदेश में इंदु शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल शर्मा, मंजू चौधरी और माधो सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस कमिश्नर ने पूर्व आदेशों के तहत कार्यभार संभाल रहे पांच अधिकारियों का पदस्थापन नियमित किया है। प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियान, रामधन मीणा को बजाज नगर और रतन सिंह को जामडोली थाने में नियमित पदस्थापित किया गया है।
उप निरीक्षक श्याम सुंदर का लालकोठी थाने के थानाधिकारी पद पर नियमित पदस्थापन किया गया है। सभी स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।