Friday, 10 July 2026

जयपुर पुलिस का बड़ा एरिया डॉमिनेशन अभियान, 313 बदमाश गिरफ्तार, अवैध शराब और हथियार जब्त


जयपुर पुलिस का बड़ा एरिया डॉमिनेशन अभियान, 313 बदमाश गिरफ्तार, अवैध शराब और हथियार जब्त

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने गुरुवार को अपराधियों के खिलाफ बड़ा एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत शहरभर में हार्डकोर अपराधियों, गैंग से जुड़े सदस्यों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित बदमाशों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 313 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक सक्रिय गैंग के सदस्य को भी दबोचने में सफलता मिली है। पुलिस की अचानक और व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

चारों जोन में एक साथ कार्रवाई
जयपुर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया गया।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त भी कराई गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर दबाव बनाना, सक्रिय गैंगों की गतिविधियों पर रोक लगाना और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।

14 नए मामले दर्ज
अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थानों में कुल 14 नए मामले दर्ज किए। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत 10, आर्म्स एक्ट के तहत 1, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 और आरएनसी एक्ट के तहत 2 प्रकरण शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 पव्वे अवैध शराब भी जब्त की। इसके अलावा हथियार और नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। जयपुर पुलिस का उद्देश्य शहर में अपराध नियंत्रण, आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना है।

Previous
Next

Related Posts