Friday, 26 June 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले हरियाणा प्रभारी और सांसद सतीश पूनियां, पट्टू ओढ़ाकर किया अभिनंदन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले हरियाणा प्रभारी और सांसद सतीश पूनियां, पट्टू ओढ़ाकर किया अभिनंदन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां ने भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पूनियां ने राजस्थान की प्रसिद्ध पारंपरिक हथकरघा कला का प्रतीक पट्टू ओढ़ाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

डॉ. सतीश पूनियां ने बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र की प्रसिद्ध हथकरघा परंपरा से तैयार पट्टू भेंट कर राजस्थान की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान प्रकट किया। पश्चिमी राजस्थान का पट्टू अपनी विशिष्ट बुनाई, पारंपरिक डिजाइन और स्थानीय कारीगरों की मेहनत के लिए जाना जाता है।

इस अवसर पर पूनियां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को “यशस्वी भारत” और “अग्निपथ नहीं जनपथ” पुस्तकें भी भेंट कीं। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, राजस्थान से जुड़े राजनीतिक विषयों और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

डॉ. सतीश पूनियां ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात
डॉ. सतीश पूनियां ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात

डॉ. सतीश पूनियां ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात

डॉ. सतीश पूनियां ने इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूनियां लंबे समय से राजस्थान भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के रूप में पार्टी की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

भाजपा मुख्यालय में हुई इन मुलाकातों को राजस्थान की राजनीति और संगठनात्मक संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस प्रकार की बैठकों का क्रम जारी रहेगा


Previous
Next

Related Posts