Monday, 11 May 2026

मालासेरी डुंगरी में भाजपा सांसद सीपी जोशी ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास कार्यों की समीक्षा की


मालासेरी डुंगरी में  भाजपा सांसद सीपी जोशी ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास कार्यों की समीक्षा की

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भीलवाड़ा।  भाजपा सांसद सीपी जोशी सीपी जोशी ने 10 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं ग्रामीण रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत आसीन्द विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालासेरी डुंगरी में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान  भाजपा सांसद सीपी जोशी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल और ग्रामीण रथ यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मालासेरी डुंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक जब्बर सिंह साखला, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, रेखा पुरी तथा यात्रा संयोजक गोपाल तेली सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts