Thursday, 14 May 2026

आरपीएससी ने SI भर्ती-2021 रद्द में पुनर्परीक्षा केवल 3.83 लाख अभ्यर्थी को ही मौका, अब सितंबर में दोबारा परीक्षा


आरपीएससी ने SI भर्ती-2021 रद्द में पुनर्परीक्षा केवल 3.83 लाख अभ्यर्थी को ही मौका, अब सितंबर में दोबारा परीक्षा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। पेपर लीक और भर्ती में धांधली के आरोपों के चलते लंबे समय से विवादों में घिरी उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 को आखिरकार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी ) ने रद्द कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को भर्ती निरस्त करने का आधिकारिक आदेश जारी किया। अब यह परीक्षा सितंबर 2026 में नए सिरे से आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार इस पुनर्परीक्षा में केवल वही 3.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में आयोजित दोनों प्रश्न पत्रों में भाग लिया था। नए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 16 मई से 30 मई 2026 तक आवेदन संशोधन प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पता अपडेट कर सकेंगे।

आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने स्पष्ट किया है कि आवेदन संशोधन से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही एडिट मोड में जाकर “संशोधन की आवश्यकता नहीं” संबंधी स्वघोषणा पत्र देना भी अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन निरस्त माना जाएगा।

गौरतलब है कि यह भर्ती पिछले तीन वर्षों से लगातार विवादों में रही है। पेपर लीक और नकल प्रकरणों को लेकर कई जांच एजेंसियां सक्रिय रही हैं। इसी बीच आयोग इससे पहले भी आरओ-ईओ भर्ती परीक्षा 2022 और सेकंड ग्रेड भर्ती के सामान्य ज्ञान पेपर को रद्द कर चुका है। वहीं आरएएस परीक्षा 2013 भी पेपर लीक विवाद के कारण निरस्त हुई थी।

राजस्थान में लगातार भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं आयोग का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Previous
Next

Related Posts