Saturday, 08 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 10 मई को दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और कई मंत्रियों से करेंगे मुलाकात


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 10 मई को दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और कई मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार, 10 मई 2026 को नई दिल्ली दौरे पर रहेंगे। जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे और 8:45 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 8:55 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सुबह 9:40 बजे नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस पहुंचेंगे।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का रिजर्व एवं स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में राजस्थान से जुड़े जल संसाधन विकास परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री राज्य में चल रही सिंचाई, पेयजल और जल संरक्षण परियोजनाओं से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष रख सकते हैं। साथ ही राजस्थान की विभिन्न लंबित और प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा के दौरान अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात हो सकती है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts