Sunday, 24 May 2026

संगरिया में सतीश पूनिया का जनसंवाद, एग्रीटेक योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर दिया जोर


संगरिया में सतीश पूनिया का जनसंवाद, एग्रीटेक योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर दिया जोर

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

संगरिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने 8 मई को संगरिया में किसानों और आमजन के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले एग्रीटेक सम्मेलन का उल्लेख करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

सतीश पूनिया ने कहा कि यदि किसान सरकार की एग्रीटेक योजनाओं का सही तरीके से उपयोग करें, तो वे खेती में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तकनीकी सहयोग और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और यह सुविधाएं किसानों को निशुल्क भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। पूनिया ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गांव-गांव जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। यदि इन योजनाओं का सही तरीके से गांव स्तर पर क्रियान्वयन हो जाए तो भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार हो सकता है।

जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं और कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Previous
Next

Related Posts