Thursday, 30 April 2026

रोहट में कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालिका शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार


रोहट में कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालिका शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पाली । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को पाली जिले के रोहट में स्थित श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस समारोह को भी संबोधित किया और बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने आंजणी माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बालिका शिक्षा को बताया सशक्त समाज की नींव

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिका शिक्षा केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है। उन्होंने गुरुकुल जैसी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान संस्कार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और संतों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मदन राठौड़, पीपी चौधरी, लुम्बाराम चौधरी, विधायक हमीर सिंह भायल, जीवाराम चौधरी, अरुण चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में पीठाधीश्वर साध्वी भगवती बाईजी, दयाराम जी महाराज, पदमाराम जी महाराज, सुमन सुलभ जी महाराज सहित संत-महात्माओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।


छात्राओं और आमजन में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरुकुल की छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts