Sunday, 26 April 2026

आईपीएल मुकाबले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, ईशान किशन और जोफ्रा आर्चर को किया सम्मानित

आईपीएल मुकाबले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, ईशान किशन और जोफ्रा आर्चर को किया सम्मानित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने Rajasthan Royals और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए रोमांचक IPL 2026 मुकाबले का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला। मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन को ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड से सम्मानित किया। ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ‘ग्रीन डॉट बॉल’ अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी हौसला अफजाई की। खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शतकीय पारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राजस्थान खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच और जोफ्रा आर्चर को ग्रीन डॉट बॉल अवार्ड से सम्मानित किया

Previous
Next

Related Posts