Sunday, 26 April 2026

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘वरदान’ बने भारत विकास परिषद के परिंडे, प्रताप नगर के पार्कों में चलाया सेवा अभियान


भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘वरदान’ बने भारत विकास परिषद के परिंडे, प्रताप नगर के पार्कों में चलाया सेवा अभियान

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर (प्रताप नगर)। भीषण गर्मी में जहां इंसान बेहाल हैं, वहीं पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना किसी वरदान से कम नहीं है। इसी सोच के साथ भारत विकास परिषद की प्रताप नगर शाखा ने सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पक्षियों की सहायता के लिए सराहनीय अभियान चलाया।

शनिवार सुबह 8:15 बजे शाखा के सदस्यों ने अजय पार्क सेक्टर-11 में पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु परिंडे लगाए। कार्यक्रम का संयोजन शाखा समन्वयक बी.एस. गोयल ने किया। इस अभियान की खास बात यह रही कि लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से दाना-पानी भरने की जिम्मेदारी पार्क में प्रतिदिन आने वाले स्थानीय नागरिकों को सौंपी गई, ताकि यह सेवा कार्य लगातार जारी रह सके।

शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार मंगल ने बताया कि परिषद द्वारा यह सेवा कार्य वर्ष 2016 से लगातार किया जा रहा है। शाखा सचिव जगरूप सिंह यादव ने जानकारी दी कि प्रताप नगर क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में यह अभियान सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

पर्यावरण संयोजक मुकेश पौंड्रिक ने उपस्थित जनसमूह से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना मानवता और प्रकृति सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

इस पुनीत अभियान में दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र भारद्वाज, सत्यनारायण गुप्ता, राधे श्याम गुप्ता, प्रकाश महावर, चंद्रभान जोशी, सेवा संयोजक अनिल गुप्ता, हरि प्रसाद गुप्ता, दिनेश गोयल और राजेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। भारत विकास परिषद ने इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

Previous
Next

Related Posts