Sunday, 26 April 2026

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी खूनी विवाद की वजह, लिव-इन पार्टनर ने युवक पर किए चाकू से कई वार,पुलिस में मामला दर्ज


इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी खूनी विवाद की वजह, लिव-इन पार्टनर ने युवक पर किए चाकू से कई वार,पुलिस में मामला दर्ज

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती खूनी विवाद में बदल गई। यहां एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के पेट और सीने पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला जयपुर के खोराबीसल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे।

हेड कॉन्स्टेबल रामेश्वर लाल ने बताया कि खोराबीसल निवासी 40 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया है। युवक ने अस्पताल में पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और काफी समय से युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में युवती ने चाकू उठाकर युवक के पेट और सीने पर कई वार कर दिए। हमले के बाद युवक लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर युवती ने भी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि युवक शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और उसे परेशान करता था।

पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Previous
Next

Related Posts