Saturday, 25 April 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को स्टेट हैंगर पर दी विदाई


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को स्टेट हैंगर पर दी विदाई

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित स्टेट हैंगर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दिल्ली प्रस्थान से पूर्व भावभीनी विदाई दी।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अपने जयपुर दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह, भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित कैंसर सर्वाइवर्स डे और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लिया।

विदाई के अवसर पर राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के सफल राजस्थान दौरे के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जयपुर प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति ने युवाओं, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई अहम संदेश दिए।

Previous
Next

Related Posts