Saturday, 22 August 2026

राजस्थान-गुजरात सीमा पर निजी बस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला, एक यात्री झुलसा


राजस्थान-गुजरात सीमा पर निजी बस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला, एक यात्री झुलसा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर से संचालित निजी बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी यात्रियों के लिए खतरा बनती जा रही है। शुक्रवार सुबह राजस्थान-गुजरात सीमा के पास एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

जानकारी के अनुसार नाचना से अहमदाबाद के लिए हाल ही में शुरू की गई निजी बस सेवा शुक्रवार सुबह गुजरात के नेनावा गांव (धानेरा के पास) के निकट हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस की एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे वाहन में फैल गई। इस घटना में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल धानेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस को भारी नुकसान पहुंच गया। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे ने निजी बसों में सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांच को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts