Monday, 09 March 2026

हनुमानगढ़ में महिला दिवस कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली


हनुमानगढ़ में महिला दिवस कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हनुमानगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहीं, जिन्होंने मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती को महिला सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में भी देखा गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश द्वारों से लेकर मंच और वीआईपी क्षेत्र तक महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous
Next

Related Posts